ePaper

टाटा मोटर्स में दो दिनों का ब्लॉक क्लोजर, आज से तीन दिन नहीं होगा कामकाज

Updated at : 28 Jun 2024 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
टाटा मोटर्स में दो दिनों का ब्लॉक क्लोजर, आज से तीन दिन नहीं होगा कामकाज

टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में तीन दिन कामकाज नहीं होगा. 29 जून और एक जुलाई को ब्लॉक क्लोजर लिया है. 30 जून रविवार को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी. ऐसे में जमशेदपुर प्लांट तीन दिनों तक बंद रहेगा.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता , जमशेदपुर

टाटा मोटर्स कंपनी में प्रबंधन ने 29 जून और एक जुलाई को ब्लॉक क्लोजर लिया है. 30 जून रविवार को साप्ताहिक है. ऐसे में प्लांट तीन दिनों तक बंद रहेगा. 2 जुलाई को व्हीकल फैक्ट्री और व्हीकल प्रिपरेशन, डिस्पैच (फाइनल ) में कामकाज नहीं होगा. इसके बदले कार्य दिवस की सूचना बाद में दी जायेगी. इस संबंध में शुक्रवार को प्लांट हेड रवींद्र कुलकर्णी के आदेश से सर्कुलर जारी किया गया. जिन कर्मचारियों को ब्लॉक क्लोजर के दौरान काम करना होगा. उन्हें इस संबंध में अलग से सूचना विभाग प्रमुख की ओर से दी जायेगी. ब्लॉक क्लोजर के दौरान कंपनी का 50 प्रतिशत व कर्मचारियों के लीव का 50 प्रतिशत कटता है. जिन कर्मचारियों का पीएल या सीएल समाप्त है, उनके वेतन से क्लोजर का पैसा समायोजित होगा. टाटा मोटर्स प्लांट में वाहनों का उत्पादन ठप होने का असर आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में टाटा मोटर्स पर आश्रित कंपनियों पर पड़ेगा.

बैठाये गये बाइ सिक्स कर्मी, 3 से लाइन वन चलेगा एक शिफ्ट

टाटा मोटर्स में प्रोडक्शन कम होने से बाइ सिक्स कर्मचारियों को काम से बैठा दिया गया है. वहीं 3 जुलाई से लाइन वन एक शिफ्ट चलाने का निर्णय लिया है.

टाटा कमिंस में आज होगा आंशिक कामकाज

टाटा कमिंस में शनिवार (29 जून) को आंशिक कामकाज होगा. कंपनी ने एक दिन का फ्लेक्सी ऑफ लिया है. शुक्रवार को एक दिन का ब्लॉक क्लोजर था. 30 जून रविवार साप्ताहिक अवकाश है. कंपनी एक जुलाई को खुलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola