Jamshedpur News: सड़क दुर्घटना में घायल बच्चे का एमजीएम में हुआ सफल ऑपरेशन
Updated at : 27 Feb 2025 1:04 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : जेम्को के पास हुए सड़क दुर्घटना में घायल बारीगोड़ा निवासी विक्की शर्मा (16 वर्ष) का बुधवार को एमजीएम अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ. अब विक्की की हालत पहले से बेहतर है.
विज्ञापन
समाजसेवी राजकुमार सिंह ने की आर्थिक मदद
Jamshedpur News :
जेम्को के पास हुए सड़क दुर्घटना में घायल बारीगोड़ा निवासी विक्की शर्मा (16 वर्ष) का बुधवार को एमजीएम अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ. अब विक्की की हालत पहले से बेहतर है. दुर्घटना के बाद गंभीर स्थिति में विक्की को एमजीएम में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने जांच कर पैर में रॉड लगाने की बात कही. जिसका खर्च लगभग 15 हजार बताया जा रहा था. परिजनों की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह उसकी सर्जरी करा सकें. इसके बाद ऑपरेशन को टाल दिया गया था. इसकी जानकारी जब समाजसेवी राजकुमार सिंह को हुयी तो वे मरीज को देखने पहुंचे और इलाज का सारा खर्च उठाया. इसके पहले भी उनके द्वारा घर में जाकर आर्थिक सहयोग किया गया था. विक्की का ऑपरेशन कराने में राजकुमार सिंह के अलावे श्याम शर्मा, डॉ विजय मोहन सिंह का योगदान रहा है. अस्पताल के अधीक्षक डॉ शिखा रानी ने कहा कि अस्पताल में दवाओं व उपकरणों की कमी को दूर करने के लिए विशेष कदम उठाया जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




