Jamshedpur News : सीतारामडेरा : घर के पास नशा करने से रोका, तो युवक का कान काटा
Updated at : 25 Nov 2024 6:55 PM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूम पाइप के रहने धीरज कुमार को नशे में धुत युवक ने कान काट कर जख्मी कर दिया. धीरज कुमार ने इस संबंध में सीतारामडेरा थाना में करवा नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूम पाइप के रहने धीरज कुमार को नशे में धुत युवक ने कान काट कर जख्मी कर दिया. धीरज कुमार ने इस संबंध में सीतारामडेरा थाना में करवा नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है. घटना सोमवार की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार करवा और उसके दोस्त धीरज के घर के बाहर नशा कर काफी हल्ला कर रहे थे. वे लोग अक्सर नशा करने के बाद घर के बाहर हल्ला करते थे. सोमवार को भी करवा अपने दोस्त के साथ नशा कर हल्ला कर रहा था. जब धीरज ने उसे घर के पास नशा करने से मना किया तो करवा ने उस पर हमला कर दिया. इस दौरान उसने धीरज का कान काट लिया. हल्ला होने पर जब परिजन जुटे, तो सभी मौके से फरार हो गये. घटना के बाद परिजन धीरज को इलाज के लिए एमजीएम ले गये, जहां से उसे टीएमएच भेज दिया गया. टीएमएच में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे घर लेकर चले गये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




