Jamshedpur News : इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा को दी गयी सलामी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : कदमा रामनगर रोड नंबर-7 निवासी व धनबाद साइबर थाना में पदस्थापित इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा को बुधवार को गोलमुरी पुलिस केंद्र में सलामी दी गयी.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
कदमा रामनगर रोड नंबर-7 निवासी व धनबाद साइबर थाना में पदस्थापित इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा को बुधवार को गोलमुरी पुलिस केंद्र में सलामी दी गयी. इस मौके पर एसएसपी किशोर कौशल समेत डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर, डीएसपी ट्रैफिक श्रीनिरज, डीएसपी (हेड क्वार्टर वन) भोला प्रसाद, डीएसपी (हेड क्वार्टर टू) निरंजन तिवारी, सेवानिवृत्त डीएसपी कमल किशोर, सार्जेंट रांधो देवगम समेत कई थाना प्रभारी मौजूद थे. सभी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि देने के बाद परिजन शव को कदमा रामनगर स्थित आवास ले गये. जहां से बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट में अंतिम संस्कार किया गया. राजेश कुमार सिन्हा को एक बेटा और एक बेटी है. मालूम हो कि मंगलवार को राजेश कुमार सिन्हा का निधन हो गया था. राजेश कुमार सिन्हा पूर्व में जादूगोड़ा समेत शहर के कई थाना में पदस्थापित रहे थे. वर्तमान में वे धनबाद स्थित साइबर थाना में पदस्थापित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










