Jamshedpur News: Rapido drivers protest, demand fare hikeबिष्टुपुर स्थित नरभेराम स्कूल के समीप रविवार को ऑटो रैपिडो चालकों ने किराया दर में लगातार हो रही गिरावट के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 13 Apr 2026 12:07 AM

विज्ञापन

Jamshedpur News : बिष्टुपुर स्थित नरभेराम स्कूल के समीप रविवार को ऑटो रैपिडो चालकों ने किराया दर में लगातार हो रही गिरावट के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

आज शहर में बंद रहेंगी ऑटो और रैपिडो सेवाएं

किराया दरों में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Jamshedpur News :

बिष्टुपुर स्थित नरभेराम स्कूल के समीप रविवार को ऑटो रैपिडो चालकों ने किराया दर में लगातार हो रही गिरावट के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में जुटे चालकों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कंपनियों द्वारा मनमाने ढंग से किराया कम किये जाने से परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है. चालकों ने बताया कि पहले उन्हें प्रति किलोमीटर 30 रुपये की दर से किराया मिलता था, जिसे बाद में घटाकर 15 रुपये किया गया और अब यह दर महज 12 रुपये कर दी गयी है, जो सरासर अन्याय है.

चालकों ने दो टूक कहा कि अगर यही स्थिति रही, तो उनके सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो जायेगी. प्रदर्शन के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सोमवार को पूरे शहर में ऑटो और रैपिडो सेवाएं बंद रखी जायेंगी. चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि किराया दरों में तत्काल सुधार नहीं किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और उग्र करेंगे. इस बंद से शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola