Jamshedpur News : तड़ीपार आरोपी सलमान को पुलिस ने भेजा जेल
Updated at : 11 Feb 2025 12:53 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : सीतारामडेरा के भालूबासा निवासी मो. सलमान खान को पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया. तड़ीपार होने के बाद भी सलमान छुपकर अपने घर पर रह रहा था.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
सीतारामडेरा के भालूबासा निवासी मो. सलमान खान को पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया. तड़ीपार होने के बाद भी सलमान छुपकर अपने घर पर रह रहा था. जिसकी खबर पुलिस को मिली थी. खबर मिलने के बाद पुलिस ने सलमान को छापेमारी कर उसके घर से रविवार को गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सलमान छुप कर अपने घर में रह रहा था. बीच-बीच में वह कुछ दिनों के लिए कहीं चला जाता था. रविवार को वह फिर से अपने घर आया था. जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि सलमान पर फायरिंग, हत्या समेत कई मामले अलग- अलग थाना में दर्ज है. पुरानी रंजिश के कारण सलमान के घर पर कुछ माह पूर्व अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग भी की थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




