Jamshedpur News : सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की मौत
Author :Prabhat Khabar News Desk
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Updated at :06 Jan 2025 10:05 PM
विज्ञापन

Jamshedpur News : मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह में पैसेंजर टेंपो के पलटने से जख्मी वनमाली महतो (63 वर्ष) का एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह में पैसेंजर टेंपो के पलटने से जख्मी वनमाली महतो (63 वर्ष) का एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. घटना तीन जनवरी की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वनमाली समेत तीन चार अन्य लोग हर दिन की तरह काम से गये हुए थे. काम समाप्त करने के बाद टेंपो से अपने घर पारडीह लौट रहे थे. उसी दौरान टेंपो पलट गयी. जिससे वनमाली गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वहीं टेंपो पर सवार भरत तंतूबाई और दो अन्य लोग भी जख्मी हो गये. वनमाली को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को उनकी मौत हो गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










