jamshedpur news : मेसर्स विवेक कंस्ट्रक्शन और उसके 50 कामगारों के बीच मेसर्स विवेक कंस्ट्रक्शन और उसके 50 कामगारों के बीच वेतन विवाद पर नहीं बनी सहमति, अगली सुनवाई 6 मार्च को
Published by : AKHILESH KUMAR Updated At : 25 Feb 2026 12:55 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
कामगारों ने 50 लाख रुपये का दावा पेश कर प्रस्ताव को अस्वीकार्य बताया
विज्ञापन
jamshedpur news :
टाटा स्टील से संबद्ध संवेदक कंपनी मेसर्स विवेक कंस्ट्रक्शन और उसके 50 कामगारों के बीच लंबित वेतन, नोटिस पे व छंटनी मुआवजा विवाद पर मंगलवार को श्रम विभाग में त्रिपक्षीय वार्ता हुई. श्रम अधीक्षक-2 सतेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कामगार पक्ष का नेतृत्व जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के राजीव पांडेय ने किया. प्रबंधन ने 10.74 लाख रुपये भुगतान पर सहमति दी, जबकि कामगारों ने 50 लाख रुपये का दावा पेश कर प्रस्ताव को अस्वीकार्य बताया. इस पर श्रम विभाग ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि 6 मार्च निर्धारित की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










