jamshedpur news : स्थानीय उद्योगों के तकनीकी विकास के लिए एनएमएल, एसिया और लघु उद्योग भारती एक मंच पर
Updated at : 25 Feb 2026 12:53 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
सीएसआइआर-नेशनल मेटलर्जिकल लेबोरेटरी में ‘आरएंडडी-इंडस्ट्री सिनर्जी’ पहल
विज्ञापन
सीएसआइआर-नेशनल मेटलर्जिकल लेबोरेटरी में ‘आरएंडडी-इंडस्ट्री सिनर्जी’ पहल
jamshedpur news : सीएसआइआर-नेशनल मेटलर्जिकल लेबोरेटरी (एनएमएल) में सोमवार को ‘आरएंडडी लैब-इंडस्ट्री सिनर्जी’ विषय पर परिचयात्मक सत्र आयोजित हुआ. इसमें एनएमएल, आदित्यपुर स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) और लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि एक मंच पर आये. कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को वैज्ञानिक सहयोग प्रदान कर उनकी तकनीकी चुनौतियों का समाधान खोजना और शोध संस्थान के साथ तालमेल मजबूत करना था. एनएमएल के निदेशक डॉ संदीप घोष चौधरी ने संस्थान की प्रमुख गतिविधियों और चल रहे शोध कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि वैज्ञानिक एवं तकनीकी हस्तक्षेप से औद्योगिक विकास को नयी गति दी जा सकती है. एनएमएल के विभिन्न विभागों के प्रमुखों डॉ एस शिवप्रसाद, डॉ संजय कुमार, डॉ रघुवीर सिंह और डॉ एसके पाल ने उद्यमियों का मार्गदर्शन किया. उन्होंने उद्यमियों को मैग्नीशियम उत्पादन, वेस्ट रीसाइक्लिंग, एलॉय डेवलपमेंट, फेलियर एनालिसिस, कोटिंग डेवलपमेंट और मिनरल प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध तकनीकी समाधान बताये.उद्यमियों ने साझा की अपनी चुनौतियां
आदित्यपुर स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने क्षेत्रीय उद्योगों की जरूरतों और व्यावहारिक समस्याओं को सामने रखा. करीब 22 औद्योगिक प्रतिनिधियों ने भाग लेकर तकनीकी सहयोग की आवश्यकता जताई.भविष्य के लिए बनी ठोस रणनीति
बैठक में सहमति बनी कि एनएमएल आदित्यपुर के उद्योगों के तकनीकी उन्नयन में हरसंभव सहयोग देगा और ‘इंडस्ट्री-रिसर्च लिंकेज’ को दीर्घकालिक रूप से मजबूत किया जायेगा. सत्र में प्रमुख रूप से चतुर्भुज केडिया, दशरथ उपाध्याय, पिंकेश माहेश्वरी, रतनलाल अग्रवाल, दीपक पंचामिया, हरजीत सिंह बिट्टू, देवांग गांधी, कैरव गांधी, अनिल गुप्ता, आशीष अग्रवाल, अशोक गुप्ता, विश्वा हाजरा, अनिल अग्रवाल, राजेश खेमका, स्वपन मजूमदार, मनदीप सिंह, नीलेश सेठ, प्रदीप जैन, रमेश खंडेलवाल, संतोख सिंह और सुमित मेहता सहित कई उद्यमी शामिल हुए.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




