Jamshedpur News : क्रांति से आजादी के पक्षधर थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस : डॉ दिनेशानंद
Author :RAJESH SINGH
Published by :RAJESH SINGH
Updated at :24 Jan 2026 1:27 AM
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : आजाद हिंद फौज के संस्थापक और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती शुक्रवार को जमशेदपुर में 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनायी गयी.
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया नमन
Jamshedpur News :
आजाद हिंद फौज के संस्थापक और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती शुक्रवार को जमशेदपुर में ”पराक्रम दिवस” के रूप में मनायी गयी. इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर की ओर से साकची स्थित आम बागान (नेताजी सुभाष मैदान) में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यकर्ताओं ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि नेताजी का बलिदान और राष्ट्रप्रेम अद्वितीय है. उन्होंने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र नेताजी के त्याग को कभी नहीं भूल सकता, वे क्रांति के माध्यम से पूर्ण स्वाधीनता के पक्षधर थे. उन्होंने युवाओं से नेताजी के संघर्षों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया.युवाओं के प्रेरणास्रोत रहेंगे नेताजी : संजीव सिन्हा
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी मां भारती की सेवा के लिए नेताजी का संकल्प आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति की लौ जलाये रखेगा. आज के युवाओं को उनके सकारात्मक विचारों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए. श्रद्धांजलि सभा के दौरान पूरा परिसर ”भारत माता की जय” और ”वंदे मातरम” के नारों से गुंजायमान रहा. इस अवसर पर पूर्व विधायक मेनका सरदार, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, विनोद सिंह, सुधांशु ओझा, गुंजन यादव, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










