jamshedpur news : एमजीएम : प्रसव केंद्र में एक बेड पर एक महिला को ही रखने का निर्देश

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
एमजीएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार, अधीक्षक डॉ बलराम झा व उपाधीक्षक डॉ जुझार मांझी ने गायनिक वार्ड का निरीक्षण किया
jamshedpur news : एमजीएम अस्पताल में प्रसव के बाद महिलाओं को हो रही परेशानी को देखते हुए सोमवार को एमजीएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार, अधीक्षक डॉ बलराम झा व उपाधीक्षक डॉ जुझार मांझी ने गायनिक वार्ड का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने देखा कि एक बेड पर दो महिलाएं लेटी थीं. इसको लेकर उन लोगों ने विभाग के डॉक्टरों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी हाल में एक बेड पर एक महिला ही रहेगी. वार्ड में बेड खाली रहता है. जिस महिला की स्थिति ठीक है, उसको दो घंटे रखने के बाद तुरंत वार्ड में भेजें. साथ ही वार्ड में ही उसकी जांच करें, ताकि प्रसव केंद्र में बेड खाली रहे. उन लोगों ने कहा कि जिन भी चीजों की जरूरत है, वह सब उपलब्ध कराया जायेगा. लेकिन, काम में लापरवाही किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं की जायेगी. ज्ञात हो कि एमजीएम अस्पताल के गायनिक वार्ड में प्रसव के लिए आने वाली गर्भवतियों को बेड नहीं मिलने का मामला विधानसभा में उठा था. उसके बाद विभाग काफी सक्रिय हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




