Jamshedpur News : टेल्को : पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

Updated at : 09 Apr 2025 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : टेल्को थाना क्षेत्र के प्रेम नगर ,रोड नंबर एक की रहने वाली पूनम देवी (28 वर्ष) का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिलने के मामले में टेल्को थाना में हत्या का केस दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

टेल्को थाना क्षेत्र के प्रेम नगर ,रोड नंबर एक की रहने वाली पूनम देवी (28 वर्ष) का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिलने के मामले में टेल्को थाना में हत्या का केस दर्ज किया गया है. इस मामले में पूनम देवी के परिजन रणधीर कुमार ने हत्या का आरोप पति राहुल पर लगाया है. रणधीर कुमार का आरोप है कि राहुल ने अपनी पत्नी पूनम की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है. पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना छह अप्रैल की है.

गौरतलब है कि पूनम देवी का शव उसके ही घर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला था. घटना के वक्त राहुल ने बताया था कि शनिवार को वह नाइट शिफ्ट ड्यूटी में गया था. वह गार्ड का काम करता है. अगले दिन सुबह जब वह घर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी बाथरूम में फंदे से लटकी है. उसके बाद उसने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola