ePaper

Jamshedpur News: बर्मामाइंस के स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग से मची अफरा-तफरी

Updated at : 06 Jun 2024 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur fire

जमशेदपुर के बर्मामाइंस में स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग. फोटो : प्रभात खबर

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई. इसकी वजह से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गोदाम में गैस के सिलेंडर भी रखे थे.

विज्ञापन

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित लाल बाबा फाउंड्री में गुरुवार (6 जून) को उत्तम जायसवाल के स्क्रैप गोदाम में आग लग गयी. गोदाम में रबर और केबुल के तार थे. कुछ ही मिनटों में आग फैल गयी, जिससे अफरा- तफरी का माहौल बन गया.

Jamshedpur के गोदाम से मशक्कत के बाद निकाला सिंलेंडर

आसपास के लोगों ने आग पर पाइप व अन्य सामानों के जरिये पानी डाल कर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. गोदाम में गैस सिलेंडर भी थे. लोगों ने काफी मशक्कत के बाद गैस सिलेंडर को बाहर निकाला. अगर सिलेंडर को समय पर बाहर नहीं निकाला जाता, तो बड़ी घटना घट सकती थी.

2 दमकल वाहनों ने एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया

सूचना मिलने पर झारखंड अग्निशमन के दो दमकल वाहन पहुंचे. दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, इसी दौरान बरसात भी होने लगी, जिसकी वजह से आग जल्द ही नियंत्रित हो गया.

गोदाम में गैस सिलेंडर से चल रहा था कटिंग का काम

गोदाम के कर्मचारियों के अनुसार, गोदाम में गैस सिलेंडर से कटिंग का काम हुआ था. रबर में आग लगने के बाद आग फैल गयी. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. नुकसान का आकलन किया जा रहा है. आग लगने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग वहां जुट गए. बर्मामाइंस थाना की पुलिस भी पहुंची.

ढाई माह में गोदाम में आग लगने की दूसरी घटना

बर्मामाइंस लाल बाबा फाउंड्री एरिया में ज्यादातर स्क्रैप के गोदाम हैं. पिछले ढाई माह में अगलगी की यह दूसरी घटना है. 29 मार्च को बर्मामाइंस लाल बाबा फाउंड्री में 3 गोदाम में आग लग गयी थी.

इसे भी पढ़ें

Jamshedpur Fire: बर्मामाइंस मिल एरिया में सुबह-सुबह लगी भीषण आग, देखें VIDEO

बीएसएनएल के स्टेट गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों के सामान खाक

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola