Jamshedpur Fire: बर्मामाइंस मिल एरिया में सुबह-सुबह लगी भीषण आग, देखें VIDEO

Updated at : 18 May 2024 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur Fire

जमशेदपुर में लगी भीषण आग. फोटो : बीके गोस्वामी.

Jamshedpur Fire| बर्मामाइंस मिल एंड गोडाउन एरिया में शनिवार (18 मई) को सुबह-सुबह लगी भीषण आग लग गई. आग की वजह से धुआं का गुबार दूर से ही नजर आ रहा था.

विज्ञापन

Jamshedpur Fire| जमशेदपुर, बीके गोस्वामी : बर्मामाइंस मिल एरिया लकड़ी टाल में शनिवार (18 मई) को सुबह-सुबह भीषण आग लग गई. आग की वजह से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. धुआं का गुबार दूर-दूर से नजर आ रहा था. गोदाम के मालिक ने कहा है कि आग की वजह से 2 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है.

15 दमकल को आग बुझाने में लगे 5 घंटे

मिल एरिया लकड़ी टाल में स्थित श्री लक्ष्मी टिंबर के रबर गोदाम में लगी आग को बुझाने में 15 दमकल इंजन को करीब 5 घंटे लग गए. इस टिंबर के मालिक ओम प्रकाश जग्गी ने बताया कि टाटा स्टील में सप्लाई के लिए विदेश से रबर मंगाए गए थे. उसी में सुबह-सुबह आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.

इलाके में होती है बिजली की चोरी, असामाजिक तत्व करते हैं अड्डेबाजी

गोदाम के मालिक और स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बिजली की चोरी होती है. असामाजिक तत्व अड्डेबाजी करते हैं और गांजा आदि पीते हैं. पीपल पेड़ के नीचे बैठकर गांजा पीने या चोरी की बिजली की वजह से गोदाम में आग लगी होगी. लोगों की अड्डेबाजी करने के बारे में थाने में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

आग लगने के कारणों की आधिकारिक जानकारी नहीं

हालांकि, आग क्यों लगी, इस बारे में जब तक दमकल विभाग की रिपोर्ट नहीं आ जाती, इसके बारे में पक्के तौर पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. श्री लक्ष्मी टिंबर के मालिक ने कहा है कि सुबह करीब 5:30 बजे लगी आग ने 6:30 बजे के आसपास विकारल रूप धारण कर लिया. दमकल विभाग के 10-15 इंजन ने मिलकर 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया.

सांसद, विधायक और लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी घटनास्थल पर पहुंचे

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई उधर जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था. विधायक मंगल कालिंदी, विधायक और जमशेदपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे विद्युत वरण महतो और महागठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती दोनों घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

Jamshedpur Fire: जमशेदपुर में सुबह-सुबह लगी भीषण आग

मिल एरिया लकड़ी टाल बर्मामाइंस में आग शनिवार सुबह-सुबह बीच लगी, जिसने लोगों को परेशान कर दिया. यह पूछने पर कि आग कैसे लगी, वहां मौजूद लोगों ने कहा कि किसी को नहीं मालूम कि आग कैसे लगी. जब उनसे यह पूछा कि आग कब लगी, तो उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे से आग लगी हुई है. क्या आग किसी गोदाम में लगी है, इस पर लोगों ने कहा कि नहीं, गोदाम के पास एक मंदिर है, वहां मौजूद कचरे में आग लगी है.

गोदाम के निकट मंदिर के पास मौजूद रबर में लगी आग

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि मंदिर के पास रबर की पैकिंग होती है, उसमें आग लगी है. चूंकि आग रबर के कचरे में लगी थी, इसलिए लपटें ज्यादा तेज थीं. दमकल विभाग का इंजन आग बुझाने के लिए पहुंचा, तो लोगों ने कहा कि अगर दमकल गाड़ी दूसरी ओर से आती, तो आग पर जल्द काबू पाने में आसानी होती.

गोदाम में रखीं थीं लकड़ियां

बता दें कि जिस जगह आग लगी, उसके पास में काफी मात्रा में लकड़ियां रखीं थीं. समय रहते दमकल के वाहन पहुंच गए और आग को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू कर दी. इसलिए आग ज्यादा नहीं फैल पाया. हालांकि, इस बीच वहां मौजूद भीड़ में एक-दो लोगों ने कहा कि टीने में आग लग गई है. बता दें कि मिल एरिया लकड़ी टाल बर्मामाइंस में बने गोदाम पर टिन के शेड डाले गए हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur News: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बालाजी कंपनी में लगी आग, 7 मजदूर झुलसे

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola