Jamshedpur News: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बालाजी कंपनी में लगी आग, 7 मजदूर झुलसे

आग से क्षतिग्रस्त पिकअप वैन
जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बालाजी कंपनी में आग लगने की वजह से 7 मजदूर झुलस गए हैं.
Table of Contents
Jamshedpur News: जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज छह स्थित बालाजी कृष्णा इंजीटेक में बुधवार को दोपहर में आग लग गयी. इस घटना में कंपनी में काम कर रहे सात मजदूर झुलस गये. घायलों को कंपनी प्रबंधन द्वारा तत्काल टीएमएच भेजा गया, जहां बर्न केयर यूनिट में उनका इलाज चल रहा है. घायलों में से एक की स्थिति गंभीर है. आग लगने की सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन विभाग की दो दमकल पहुंची व काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
Jamshedpur: हीट ट्रीटमेंट मशीन में तेल डालने के दौरान हुई घटना
जानकारी के अनुसार दोपहर में कंपनी के हीट ट्रीटमेंट मशीन में तेल डाला जा रहा था. इसी दौरान चिंगारी भड़की और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. आग लगने की वजह से कंपनी में अफरा-तफरी मच गयी. इसी क्रम में कंपनी परिसर में काम कर रहे सात मजदूर इसकी चपेट में आ गये. घटना में हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं हो पाया है.
ये लोग हुए हैं घायल
- अजय तांडी
- दिलीप मुर्मू
- ललन सिंह
- सोमागाई
- अकबर अली अंसारी
- श्रीराम तापे
- श्रवण सोरेन
पिता को अजय तांडी ने फोन पर दी खुद के जलने की जानकारी
अजय तांडी ने फोन पर अपने पिता को खुद के झुलसने की जानकारी दी. पिता ने उसकी मां को फोन किया. वे लोग बास्कोनगर के रहने वाले हैं. अजय तांडी की मां ने बताया कि बेटे का पेट जला है. पिता के मुताबिक सूचना मिलते ही चाईबासा से सीधे यहां पहुंचे. अभी तक यह जानकारी नहीं दी गयी है कि अजय तांडी कैसे घायल हुआ.
घटना दुखद, जांच करेंगे : कंपनी प्रबंधन
कंपनी प्रबंधन की ओर से एक अधिकारी टीएमएच जमशेदपुर पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि वे घटना से हम सभी दुखी हैं. जहां घटना घटी है, ऐसा हादसा होने की स्थिति नहीं है. इस संबंध में जांच की जायेगी कि कैसे घटना घटी है.
इसे भी पढ़ें : मात्र एक माह में 29 अग्निकांड, कचरों में आग लगने से हुई कई घटनाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




