Jamshedpur News : 19 बेटियां लेंगी सात फेरे, नवदंपतियों को मिलेंगे उपहार

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : 19 बेटियां लेंगी सात फेरे, नवदंपतियों को मिलेंगे उपहार

Jamshedpur News : बहरागोड़ा के शाखा मैदान में 2 मार्च को 10वां विशाल सामूहिक गण विवाह समारोह आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम के संरक्षक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने आयोजन स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया.

विज्ञापन

बहरागोड़ा में 10वां सामूहिक विवाह समारोह 2 मार्च को, सुपरस्टार सिद्धांत महापात्र होंगे मुख्य अतिथि

Jamshedpur News :

बहरागोड़ा के शाखा मैदान में 2 मार्च को 10वां विशाल सामूहिक गण विवाह समारोह आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम के संरक्षक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने आयोजन स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया. इस वर्ष 19 गरीब बेटियों का विवाह पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जायेगा. डॉ गोस्वामी ने बताया कि इस ऐतिहासिक समारोह के मुख्य अतिथि ओड़िया फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता सिद्धांत महापात्र होंगे. निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, वरीय नेता रंजीत बाला, सुमन कल्याण मंडल, बाप्तू साव, श्रीवत्स घोष, गौरीशंकर महतो, काजोल महाकुड़, राजकुमार कर, अपूर्व दास, भक्तश्री पांडा और कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

15 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था

विवाह समारोह के लिए मैदान में 19 अलग-अलग मंडप तैयार किये जा रहे हैं. आयोजन में लगभग पांच हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाला भव्य पंडाल बनाया गया है. साथ ही आने वाले 15 हजार अतिथियों के लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन की समुचित व्यवस्था की गयी है. डॉ गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि अतिथियों और वर-वधू पक्ष को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए.

नवदंपतियों को मिलेंगे उपहार और संस्कार

समिति की ओर से सभी नवदंपतियों को गृहस्थी शुरू करने के लिए उपहार स्वरूप अलमारी, आभूषण, बक्सा, कपड़े, बर्तन और विवाह सामग्री प्रदान की जायेगी. विवाह के उपरांत दूल्हा-दुल्हन को एक विशेष संकल्प भी दिलाया जायेगा. उन्हें घरेलू हिंसा से दूर रहने, नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी जायेगी, ताकि वे एक आदर्श सामाजिक जीवन की शुरुआत कर सकें.

विज्ञापन
राजेश कुमार

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola