jamshedpur news : नन्हे कदमों ने दिया पृथ्वी संरक्षण का संदेश
Author Akhilesh kumar
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
काशीडीह हाइस्कूल में ‘सॉन्ग्स ऑफ जॉय एंड फॉल’ संगीत संध्या का आयोजन
विज्ञापन
काशीडीह हाइस्कूल में ”सॉन्ग्स ऑफ जॉय एंड फॉल” संगीत संध्या का आयोजन
jamshedpur news :
काशीडीह हाइस्कूल में कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों द्वारा किंडरगार्डन नाइट 2026 ”सॉन्ग्स ऑफ जॉय एंड फॉल” का आयोजन किया गया. यह संगीत संध्या गीत, नृत्य एवं प्रकृति-आधारित आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से पृथ्वी के संरक्षण का सशक्त संदेश देने में सफल रही. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रुचि नरेंद्रन तथा विशिष्ट अतिथि एएफ मैडोन ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर जिजु थॉमस, नवीन सिंह, झुमझुमी नंदी व मिली सिन्हा उपस्थित थे. कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्राचार्य फ्रांसिस जोसेफ ने स्वागत भाषण देकर किया. उन्होंने बचपन से ही पर्यावरण जागरुकता के महत्व पर बल देते हुए नयी शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में बताया. उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग की सराहना की. सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वागत गीत तथा क्रिएशन ऑफ मदर अर्थ, रूट्स ऑफ लाइफ, द ब्यूटी ऑफ नेचर, नेचर एट रिस्क, नेचर मीट्स डिस्ट्रक्शन और हील द वर्ल्ड जैसे विषयों पर प्रस्तुतियां दी गयीं. जंगल-थीम पर आधारित वीडियो पृष्ठभूमि एवं मंच सज्जा ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन