निखार हत्याकांड का खुलासा, यूपी के दो शूटर और राघव समेत इन 6 की गिरफ्तारी, जानें किसने रची थी साजिश

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते एसएसपी व गिरफ्तार सभी अपराधी.

जमशेदपुर में युवा व्यवसायी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल उत्तर प्रदेश के दो शूटरों सहित कुल छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात में इस्तेमाल की गई कार और हथियार भी बरामद किए गए हैं.

विज्ञापन

जमशेदपुर : चांडिल थाना अंतर्गत आसनबनी स्थित टेंथ माइल होटल में बीते 24 अगस्त को जमशेदपुर के युवा व्यवसायी निखार सबलोक की गोली मारकर की गयी. हत्या मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस की संयुक्त विशेष अनुसंधान टीम (एसआइटी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के दो शूटरों, सोनारी के कारोबारी अशोक सिंह राघव समेत कुल छह शातिर अपराधियों को दबोच लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

भागने में इस्तेमाल हुई आई-10 कार भी जब्त

गिरफ्तार आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त दो देसी पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, छह मोबाइल फोन और भागने में इस्तेमाल की गयी लाल रंग की आई-10 कार जब्त की गयी है. विदित हो कि 24 अगस्त को कदमा निवासी निखार सबलोक को होटल परिसर में अज्ञात अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया था. गंभीर हालत में उन्हें जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल ले जाया गया था. यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी.

बरामद पिस्टल.
बरामद पिस्टल.

निखार के पिता के बयान पर दर्ज की गयी थी प्राथमिकी

मृतक के पिता संजीव सबलोक के बयान पर चांडिल थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. वारदात की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी कोल्हान के निर्देश पर एसएसपी पूर्वी सिंहभूम और एसपी सरायकेला-खरसावां के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी टीम का गठन किया गया था. एसआईटी ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों तथा गुप्त सूचना के आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया.

वीडियो भी देखें : निखार हत्याकांड का खुलासा, यूपी के दो शूटर और राघव समेत इन 6 की गिरफ्तारी, जानें किसने रची थी साजिश

ताबड़तोड़ छापेमारी कर अपराधियों को पकड़ा

पुलिस टीम ने वारदात के बाद फरार होने में इस्तेमाल की गयी लाल रंग की कार (संख्या जेएच 05 एएन 5503) को रांची से बरामद कर जब्त किया. इसके बाद लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर हत्या में शामिल छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गये आरोपियों में सोनारी के खुंटाडीह निवासी अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव, मानगो संजय पथ निवासी सुनील रजक, मानगो लक्ष्मण नगर निवासी रितेश सिंह, सोनारी सिदो-कान्हू बस्ती का रहने वाला सुशील केराई के अलावा उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के दो कुख्यात शूटर राज कुमार सिंह उर्फ प्रिंस (लधुवा) व अंकित सिंह (कोतवाली देहात) शामिल हैं.

अभियुक्तों का रहा है पुराना आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, पकड़े गये अधिकांश अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. अंकित सिंह, सुनील रजक और सुशील केराई पर हत्या, जानलेवा हमले व आर्म्स एक्ट के कई संगीन मामले पहले से दर्ज हैं. छापेमारी अभियान में जमशेदपुर नगर एसपी ललित मीणा, एएसपी ऋषभ त्रिवेदी, एसडीपीओ घाटशिला विकास आनंद लागुरी, एसडीपीओ चांडिल शिवप्रकाश कुमार तथा दोनों जिलों के कई थाना प्रभारी शामिल थे. पुलिस इस हत्याकांड की साजिश में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola