Jamshedpur News : लगातार हो रही बारिश के कारण अस्पताल में घटी मरीजों की संख्या

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : शहर में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में मरीजों की आवाजाही कम रही.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

शहर में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में मरीजों की आवाजाही कम रही. आम दिनों में अलग-अलग विभागों को मिलाकर एमजीएम में एक हजार से ज्यादा मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं. मगर लगातार हो रही बारिश की वजह से यह संख्या घटकर 637 हो गयी है.

अस्पताल के कर्मियों के अनुसार सोमवार को दोनों अस्पतालों के इमरजेंसी में 95 मरीजों ने इलाज कराया. इसके साथ ही सदर अस्पताल में भी मरीजों की बहुत कम रही है. वहां लगभग 150 मरीजों का इलाज हुआ. डॉक्टरों के अनुसार बरसात कम होने के बाद मरीजों की संख्या बढ़ सकती है. दोनों अस्पतालों में दवा से लेकर अन्य तैयारी की गयी है. ताकि इलाज कराने आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola