Jamshedpur News : ओपीडी का समय बदलने से कई मरीज बिना इलाज कराये लौटे
Updated at : 09 Apr 2025 12:49 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : डिमना रोड स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नये अस्पताल में चल रहे ओपीडी के समय में परिर्वतन किया गया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
डिमना रोड स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नये अस्पताल में चल रहे ओपीडी के समय में परिर्वतन किया गया है. पहले यहां ओपीडी सुबह 9 से शाम 3 बजे तक चलता था. इसको बदलकर सुबह 8 से 12 व शाम 3 से 5 बजे तक कर दिया गया है. इसकी जानकारी नहीं होने पर कई मरीज 12 बजे या उसके बाद आये तो रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद मिला. ऐसे में कुछ देर इंतजार करने के बाद कई मरीज बिना इलाज कराये ही वापस लौट गये. अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि मंगलवार को काउंटर बंद होने के बाद लगभग 15 मरीजों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ. उन लोगों को शाम तीन बजे आने को कहा गया था, मगर कई लोग वापस चले गये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




