Jamshedpur News : सोनारी में अगलगी से दर्जनभर दुकानें हुई खाक, मची अफरा-तफरी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Nov 2024 1:02 AM

विज्ञापन

Jamshedpur News : सोनारी एयरपोर्ट के पास बाजार में रविवार की देर रात आग लग गयी.

विज्ञापन

मंत्री बन्ना गुप्ता और विधायक सरयू राय देर रात घटनास्थल पर पहुंचे

Jamshedpur News :

सोनारी एयरपोर्ट के पास बाजार में रविवार की देर रात आग लग गयी. आग कुछ ही मिनटों में फैल गयी. जिसकी चपेट में करीब दर्जन भर दुकानें आ गयी. आग लगने से अफरा- तफरी मच गयी. आग लगने की सूचना पर झारखंड अग्निशमन और टाटा स्टील की फायर सर्विसेज की दो दमकल घटनास्थल पर पहुंची. देर रात तक आग बुझाने का सिलसिला जारी रहा. आग लगने से बाजार की सब्जी,मसाला,कपड़ा समेत अन्य सामानों के एक दर्जन दुकानें खाक हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि बाजार में कैलाश अग्रवाल की मसाला दुकान में आग लगने के बाद धीरे-धीरे आग फैल गयी और जिसमें बाजार की अन्य दुकानें भी चपेट में आ गयी. आग लगने से लाखों का नुकसान होने का अनुमान है. बाजार में 60 से 70 दुकानें हैं. इधर, आग लगने की सूचना पर विधायक सरयू राय और मंत्री बन्ना गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने दुकानदारों को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. विधायक सरयू राय ने इस मामले में उपायुक्त से फोन पर वार्ता कर झारखंड अग्निशमन की दमकल को भिजवाने की बात की. जिसके बाद झारखंड अग्निशमन की दमकल भी घटनास्थल पर पहुंची. आग लगने पर आस पास के दुकानदार अपनी दुकान के सामान को खाली करने में जुट गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola