झारखंड का राष्ट्रीय मंच पर दमदार प्रदर्शन, अनमोल कौर ने जीता स्वर्ण पदक

Updated:
विज्ञापन
po | Prabhat Khabar Network

अनमोल कौर की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

दिल्ली में आयोजित डब्ल्यूबीसी मॉय थाई नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड की अनमोल कौर ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया. अन्य खिलाड़ियों ने भी जीते पदक.

विज्ञापन

नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 21 से 23 जुलाई तक आयोजित डब्ल्यूबीसी मॉय थाई इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का गौरव बढ़ाया.

कोच अंगराज के नेतृत्व में झारखंड की अनमोल कौर ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया. वहीं, आदर्श सिंह, सबिता सोरेन और सत्यम धानुका ने अपने-अपने वर्ग में रजत पदक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता के दौरान झारखंड के लखीकांत दास ने भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई. उन्होंने झारखंड की ओर से नेशनल जज व रेफरी की भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन किया.

इस प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों और अधिकारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने राज्य की मॉय थाई खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई.


विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola