कुदादा व इंद्रा बस्ती में किया गया एंटी लार्वा का छिड़काव

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर के कुदादा और इंद्रा बस्ती में बीमारियों से बचाव के लिए एंटी लार्वा और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया. ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया.

विज्ञापन

शहर में बढ़ती बीमारी को देखते हुए बिरसा रूरल एंड सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी ने कुदादा एवं इंद्रा बस्ती गांव में एंटी लार्वा व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया. साेसाइटी के सदस्यों ने जलजमाव व कचरे के ढेर आदि पर एंटी लार्वा का छिड़काव किया.

विज्ञापन

वहीं गांव के युवाओं ने घर-घर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया. इस दौरान सोसाइटी के सदस्यों ने ग्रामीणों को घर के आसपास साफ-सफाई रखने व जलजमाव नहीं होने देने का आग्रह किया. इस अवसर पर सोसाइटी के सचिव- दीपक जोंको, सरिता देवगम, अनिल हेंब्रम, राजेश हेस्सा, सुकू मुंदूया, मनोज देवगम, मनीष पूर्ति, रवि बिरुआ, तरूण सोय समेत अन्य शामिल थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola