Jamshedpur News : टाटा स्टील प्रबंधन, यूनियन से नहीं मिला आश्वासन, ट्रेड अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं ने दिया धरना

Updated at : 26 Feb 2025 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : टाटा स्टील प्रबंधन, यूनियन से नहीं मिला आश्वासन, ट्रेड अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं ने दिया धरना

Jamshedpur News : टाटा स्टील में 2022 सर्किल सेकेंड बैच के ट्रेड अप्रेंटिस (टीए) के प्रशिक्षुओं ने मंगलवार को टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय और दोपहर में बिष्टुपुर गोलचक्कर के सामने बने जमशेदजी टाटा की प्रतिमा के समीप धरना दिया

विज्ञापन

Jamshedpur News :

टाटा स्टील में 2022 सर्किल सेकेंड बैच के ट्रेड अप्रेंटिस (टीए) के प्रशिक्षुओं ने मंगलवार को टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय और दोपहर में बिष्टुपुर गोलचक्कर के सामने बने जमशेदजी टाटा की प्रतिमा के समीप धरना दिया. नयी कंपनी टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेस में भेजने के खिलाफ सेकेंड बैच के ट्रेड अप्रेंटिस (टीए) के प्रशिक्षु गोलबंद हो गये हैं. मंगलवार को दूसरे दिन भी सभी प्रशिक्षु सबसे पहले टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय पहुंचे और यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी से मुलाकात नहीं होने पर दोपहर 2 बजे बिष्टुपुर गोलचक्कर के सामने बने जमशेदजी टाटा की प्रतिमा के समीप धरना पर बैठ गये.

सोमवार को प्रशिक्षुओं ने जिले के डीसी से मुलाकात की थी. मंगलवार को कंपनी प्रबंधन के साथ प्रशिक्षुओं की बातचीत होनी थी, लेकिन टाटा स्टील प्रबंधन के साथ बैठक नहीं हो सकी. जिससे नाराज ट्रेड अप्रेंटिस (टीए) के प्रशिक्षु जमशेदजी टाटा की प्रतिमा के समीप धरना पर बैठ गये. कर्मचारियों की मांग है कि प्रबंधन यूनियन नियोजन को लेकर स्थिति स्पष्ट करे. प्रशिक्षु नयी कंपनी टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेस (टीएसटीएस) में जाने को तैयार नहीं हैं. ट्रेड अप्रेंटिस कर्मचारियों का कहना है कि बहाली के लिए जो विज्ञापन निकाला गया था, उसमें उल्लेख था कि ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद उन्हें टाटा स्टील या इसकी सब्सिडियरी कंपनी में नौकरी दी जायेगी. अब उन्हें टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेस में नियुक्त किया जा रहा है. ट्रेड अप्रेंटिस करने के बाद उन्हें सभी तरह की कटौती के बाद बेसिक 9,500 रुपए मिलेंगे. कंपनी आवास की सुविधा नहीं देगी. मेडिकल सुविधा के नाम पर उन्हें इएसआइ की सुविधा मिलेगी. उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.

टाटा की सब्सिडियरी कंपनी में नहीं जाना चाह रहे प्रशिक्षु

प्रशिक्षुओं की मांग है कि सभी 540 प्रशिक्षुओं की ट्रेनिंग टाटा स्टील में हुई है. उन्हें टाटा स्टील में ही रखा जाये. सब्सिडियरी कंपनी में नहीं भेजा जाये. 10वीं पास करने के बाद ट्रेड अप्रेंटिस में बहाल होने झारखंड और ओडिशा से आये हैं. पहली बार ट्रेड अप्रेंटिस में बहाल लोगों को सब्सिडियरी कंपनी में पिछले दो माह से भेजने की बात हो रही है. पहले बैच के कर्मचारियों को टाटा स्टील में नौकरी मिली, लेकिन इन लोगों को नयी कंपनी में भेजा जा रहा है. वे टाटा स्टील या इसकी सब्सिडियरी कंपनी में जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें नयी कंपनी टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेस में भेजा जा रहा है, जो उन्हें मंजूर नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola