Jamshedpur News : नये अस्पताल के उपाधीक्षक ने कर्मचारियों संग की बैठक, दिये कई दिशा-निर्देश
Updated at : 09 Apr 2025 12:51 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : डिमना रोड स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नये अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
डिमना रोड स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नये अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है. मरीजों को इलाज से संबंधित सुविधा आसानी से दिलाने को लेकर मंगलवार को अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ जुझार मांझी ने कर्मचारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कर्मचारियों से अस्पताल में मरीजों को हो रही परेशानी के बारे में चर्चा की. उन्होंने कर्मियों को कई दिशा-निर्देश दिये. डॉ जुझार मांझी ने सभी को समय पर अस्पताल आने को कहा, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो. एसी नहीं चलने से डॉक्टरों, कर्मियों व मरीजों को होने वाली परेशानी से भी उपाधीक्षक को अवगत कराया गया. उन्होंने समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




