Jamshedpur News : भाजपा नेता सच्चिदानंद वेंटिलेटर पर, रघुवर ने अस्पताल पहुंच कर जाना हाल
Updated at : 06 Feb 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सच्चिदानंद राय की स्थिति गंभीर हो गयी है. उनका इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है. उन्हें तीन दिन से लाइफ स्पोर्ट सिस्टम पर रखा गया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सच्चिदानंद राय की स्थिति गंभीर हो गयी है. उनका इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है. उन्हें तीन दिन से लाइफ स्पोर्ट सिस्टम पर रखा गया है. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार को टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचे, उन्होंने सच्चिदानंद राय का हाल जाना. डॉक्टरों से बात करने पर उनकी स्थिति के गंभीर व चिंताजनक होने की जानकारी मिली. श्री दास ने भगवान से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. सच्चिदानंद राय के पुत्र ब्रजेश ने बताया कि 30 जनवरी को पिता को सांस लेने में परेशानी आ रही थी, इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जांच के दौरान निमोनिया की शिकायत मिली थी. इलाज के दौरान काफी सुधार भी दिख रहा था. लेकिन मंगलवार की दोपहर बाद अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




