Jamshedpur News : घर से अकेली निकली युवती, जंगल में फंदे पर मिली लाश, परिजन बोले...
Updated at : 26 Mar 2025 12:42 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : पटमदा के बिडरा गांव की रहने वाली टुंपा कैवर्तो (18 वर्ष ) की घर से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में पेड़ के सहारे फंदे पर लटकती लाश मिली.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
पटमदा के बिडरा गांव की रहने वाली टुंपा कैवर्तो (18 वर्ष ) की घर से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में पेड़ के सहारे फंदे पर लटकती लाश मिली. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. घटना मंगलवार की है. मिली जानकारी के अनुसार टुंपा की मानसिक स्थित ठीक नहीं थी. मंगलवार की सुबह वह बिना किसी को बताये ही घर से निकल गयी थी. थोड़ देर के बाद जब परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू किया तो उसका शव पेड़ से लटका हुआ जंगल में मिला. उसके बाद परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी पटमदा पुलिस को दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




