Jamshedpur News : गुरुवार को मैट्रिक-इंटर में 118 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, कल होने वाली परीक्षा स्थगित

Updated at : 13 Feb 2025 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : गुरुवार को मैट्रिक-इंटर में 118 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, कल होने वाली परीक्षा स्थगित

Jamshedpur News : गुरुवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से होने वाली बोर्ड परीक्षा में पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा हुई. जिसमें वाणिज्य व गृहविज्ञान विषय की परीक्षा हुई.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

गुरुवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से होने वाली बोर्ड परीक्षा में पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा हुई. जिसमें वाणिज्य व गृहविज्ञान विषय की परीक्षा हुई. जिसमें 1264 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 15 अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा में कंपल्सरी काेर लैंग्वेज की परीक्षा हुई. इसमें कुल 10929 परीक्षार्थी शामिल हुए. जबकि 103 अनुपस्थित रहे. सभी परीक्षा केंद्राें पर शांतिपूर्वक व कदाचारमुक्त ढंग से परीक्षा संपन्न हुई.

कल होने वाली परीक्षा अब चार मार्च को होगी

जैक की ओर से पूर्व में निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार शुक्रवार को मैट्रिक व इंटर दोनों ही क्लास की बोर्ड परीक्षा होनी थी. लेकिन, सरकार की ओर से 14 फरवरी को शब ए बारात की छुट्टी घोषित की गयी. जिसके कारण पूर्व से निर्धारित परीक्षा को स्थगित कर दी गयी. अब यह परीक्षा चार मार्च को होगी. इससे संबंधित आदेश सरकार की ओर से जारी की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola