JAMSHEDPUR MEDIA CUP CRICKET : बिष्टुपुर बेमिसाल ने मानगो मनमौजी को दी मात

Updated at : 04 Feb 2025 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
JAMSHEDPUR MEDIA CUP CRICKET : बिष्टुपुर बेमिसाल ने मानगो मनमौजी को दी मात

JAMSHEDPUR SPORTS NEWS. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में बिष्टुपुर बेमिसाल की टीम विजयी रही.

विज्ञापन

जमशेदपुर. प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को मानगो मनमौजी बनाम बिष्टुपुर बेमिसाल के बीच मैच खेला गया. इसमें बिष्टुपुर बेमिसाल की टीम आठ विकेट से विजयी रही. मानगो मनमौजी की टीम ने 10 ओवर मे 5 विकेट पर 70 रन बनाये. जवाब में बिष्टुपुर बेमिसाल की टीम 7.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाकर मैच जीत लिया. बिष्टुपुर बेमिसाल के लिए रंधीर ने 28 रन बनाए. मानगो मनमौजी के अजित मिश्रा 21 रनों की पारी खेली. बिष्टुपुर की ओर से गेंदबाजी में रंधीर कुमार ने तीन विकेट लिये. मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, कौशल सिंह, बी श्रीनिवास, महासचिव विकास श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुमित झा, उपाध्यक्ष राकेश सिंह व अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola