जमशेदपुर के थोक बाजार में लहसुन का भाव गिरा, अदरक टमाटर भी हुआ सस्ता, जानें खुदरा मार्केट की स्थिति

Updated at : 19 Feb 2025 12:30 PM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर के थोक बाजार में लहसुन, टमाटर और अदरक का भाव गिरा

जमशेदपुर के थोक बाजार में लहसुन, टमाटर और अदरक का भाव गिरा

Jamshedpur Mandi Rate Today: जमशेदपुर के थोक बाजार में लहसुन का रेट गिर गया है. हालांकि खुदरा मार्केट में अभी भी 40 से 50 रुपये पाव है. उसी तरह अदरक और टमाटर का भाव भी थोक बाजार में गिर गया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : आवक बढ़ने से लहसुन का भाव अब धीरे-धीरे नीचे गरने लगा है. साकची सब्जी मंडी में लहसुन के थोक विक्रेता राजत कशोर साव ने बताया कि अभी मंडी में लहसुन का थोक भाव 60 से 70 रुपये प्रति किलोग्राम है. दस दिन पहले थोक बाजार में लहसुन 90 से 100 रुपये प्रति कलोग्राम था. इस प्रकार इसके भाव में प्रति किलोग्राम 30 रुपये की तक की गिरावट आयी. लेकिन, खुदरा बाजार में अब भी लहसुन 40 से 50 रुपये पाव यानी, 160 से 200 रुपये किलो के हिसाब से मिल रहा है. जबकि दस दिन पहले 60 से 80 रुपये पाव मिल रहा था.

अदरक-टमाटर हुआ सस्ता

जमशेदपुर में अदरक का थोक भाव 36 से 38 रुपये प्रति कलोग्राम है. इसका भाव भी और गरेगा. इस समय में खुदरा में अदरक 20 रुपये पाव के हिसाब से मल रहा है. अदरक की गाड़ी बेंगलुरु और लोकल में रांची से आ रही है. अब जमशेदपुर में पटमदा से टमाटर आने लगा है. तेजस कारण इसका भाव भी गिर गया है. खुदरा में टमाटर 10 रुपये प्रति किलोग्राम के हसाब से मिल रहा है.

जमशेदपुर की खबरें यहां पढ़ें

जल्द सामान्य होगा बाजार

साकची के विक्रेता राजकिशोर ने बताया कि अभी लहसुन का भाव …और गरेगा. एक सप्ताह के अंदर थोक में 50 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से लहसून मिलने लगेगा. इसके बाद बाजार नॉर्मल हो जाएगा. अभी इंदौर से ट्रक के माध्यम से लहसुन आ रहा है. कुछ लहसुन रेलगाड़ी से भी आता है. अभी जमशेदपुर में प्रतिदिन 20 टन लहसुन की खपत है.

Also Read: Jharkhand Cabinet: हेमंत सोरेन कैबिनेट ने इन्हें दी बड़ी सौगात, महिलाएं अब रात में भी कर सकेंगी काम, बकाया विवाद खत्म

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola