जमशेदपुर के हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की देहरादून में गोली मारकर हत्या, 50 से अधिक मामले दर्ज

Updated:
विज्ञापन

देहरादून में वारदात के बाद जांच करती पुलिस (बाएं) और हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा. फोटो: प्रभात खबर

Crime News: झारखंड के जमशेदपुर के हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में गोली मारकर हत्या कर दी गई. उस पर 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे. एसएसपी अजय सिंह के अनुसार मामला गैंगवार से जुड़ा है. झारखंड पुलिस के साथ मिलकर जांच जारी है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

जमशेदपुर से संजीव भारद्वाज की रिपोर्ट

Crime News: झारखंड के जमशेदपुर निवासी विक्रम शर्मा की शुक्रवार सुबह करीब 10:00 से 10:15 के बीच देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई. विक्रम शर्मा जमशेदपुर का एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर था, जिस पर 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे. वह फिलहाल जमानत पर था और देहरादून में किराए के फ्लैट में रह रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

मॉल में घात लगाकर बैठे थे हमलावर

चश्मदीदों के अनुसार, हमलावर पहले से ही मॉल के अंदर घात लगाकर बैठे थे. जैसे ही विक्रम जिम से निकलकर एस्केलेटर की ओर बढ़ा, दो हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. तीन गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

गैंगवार से जुड़ा मामला

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि यह मामला ‘गैंगवार’ से जुड़ा लग रहा है. हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हुए हैं. देहरादून पुलिस और एसटीएफ की टीमें गठित कर दी गई हैं, जो झारखंड पुलिस के साथ मिलकर जांच कर रही हैं.

देहरादून में एक महीने में पांचवीं हत्या

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की शांत वादियां एक बार फिर शुक्रवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. सिल्वर सिटी मॉल में जिम से लौट रहे स्टोर क्रशन संचालक विक्रम शर्मा की हत्या कर दी गई. एक माह के अंदर पांचवीं हत्या से देहरादून में खौफ का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें: रांची के सुखदेव नगर में आशियाने पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाईकोर्ट ने कार्रवाई पर लगाई रोक

गैंगस्टर था विक्रम शर्मा

बताया गया है कि मृतक विक्रम शर्मा गैंगस्टर था. उस पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे. उस पर 30 से अधिक हत्या के मुकदमे दर्ज थे. मामले के तार झारखंड गैंग से तार जुड़े हैं. पुलिस इस घटना को गैंगवार से जोड़ रही है. करीब 10 साल पहले विक्रम शर्मा को झारखंड पुलिस गिरफ्तार करके ले गई थी. लंबे समय तक वह जेल में बंद रहा. अब वह अंडरग्राउंड रहकर धंधे कर रहा था.

इसे भी पढ़ें: गढ़वा का गांव, जहां से एक भी केस नहीं पहुंचता थाने

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola