Jamshedpur half marathon on 30th november: जमशेदपुर हाफ मैराथन 30 नवंबर को, 9.18 लाख रुपये की इनामी राशि होगी दांव पर

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 22 Oct 2025 8:43 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. टाटा स्टील की ओर से जमशेदपुर हाफ मैराथन का आयोजन 30 नवंबर को किया जायेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. टाटा स्टील की ओर से जमशेदपुर हाफ मैराथन का आयोजन 30 नवंबर को किया जायेगा. इसकी आधिकारिक घोषणा बुधवार को टाटा स्टील के वीपी (सीएस) डीबी सुंदर रामम ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रेस वार्ता में की. उन्होंने बताया कि यह जमशेदपुर रन का दसवां संस्करण है. पिछले दो वर्षों से टाटा स्टील हाफ मैराथन (21.0975 किलोमीटर) का आयोजन कर रहा है. उन्होंने बताया कि इस बार लगभग 5500 लोग इस दौड़ में हिस्सा ले सकते हैं. हाफ मैराथन में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के एथलीट (महिला-पुरुष) हिस्सा लेंगे. इसमें हिस्सा लेने के लिए 1400 रुपये की इंट्री फीस रखी गयी है. हाफ मैराथन के अलावा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के धावकों के लिए 10 किलोमीटर का दौड़ होगा. इसमें हिस्सा लेने के लिए 1000 रुपये की इंट्री फीस रखी गयी है. इसके अलावा 12 साल से अधिक आयु वर्ग के धावकों के लिए पांच किलोमीटर वर्ग का दौड़ का आयोजन किया जायेगा. इसमें शिरकत करने के लिए 600 रुपये की इंट्री फी रखी गयी है. वहीं, छह वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए 2 किलोमीटर का दौड़ होगा. इसमें शिरकत करने के लिए 300 रुपये की इंट्री फीस देनी होगी. पूरी प्रतियोगिता के दौरान 9.18 लाख रुपये की इनामी राशि दांव पर होगी. हाफ मैराथन के के विजेता (महिला-पुरुष) को एक लाख रुपये, उपविजेता को 75 हजार रुपये, तीसरे स्थान पर रहने वाले एथलीट को 51 हजार रुपये, चौथे स्थान पर रहने वाले एथलीट को 31 हजार रुपये व 5वें स्थान पर रहने वाले एथलीट को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा. दौड़ में शिरकत करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट (www.tatasteelruns.com) पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. जल्द ही जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भी रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की जायेगी. मौके पर टाटा स्टील खेल के प्रमुख मुकुल विनायक चौधरी व अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola