जमशेदपुर : केबुल में आग लगी, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

Updated at : 30 May 2024 11:26 PM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : केबुल में आग लगी, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड करीम सिटी कॉलेज के समीप 11 केवी हाइटेंशन केबुल में गुरुवार सुबह को अचानक आग लगी,इस कारण घंटों बिजली गुल रही, इधर शाम को पुन:बिजली विभाग की टीम ने केबुल चेज किया.

विज्ञापन

मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड : सुबह व शाम घंटों बिजली गुल रही जमशेदपुर : मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड करीम सिटी कॉलेज के समीप 11 केवी हाइटेंशन केबुल में गुरुवार सुबह को अचानक आग लगी,इस कारण घंटों बिजली गुल रही, इधर शाम को पुन:बिजली विभाग की टीम ने केबुल चेज किया. शाम को बिजली चालू करते हुए फॉल्ट आ गया था. इसे लेकर मुहल्लावासियों ने जमकर हल्ला हंगामा कर बिजली विभाग के कार्यों को लेकर अपना विरोध प्रकट किया. रात करीब दस बजे तार बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल की गयी.विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि पहले मुहल्ले में ट्रांसफॉर्मर खराब था, तब ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर लगाया था और तार लगाया था, तब उसमें आग लग गया था. वहीं बिजली विभाग के पदाधिकारी ने भीषण गर्मी में तार जला था. संकोसाई :बिजली की अनियमित आपूर्ति के खिलाफ इइ कार्यालय पर प्रदर्शन, जनता बिजली से परेशान, मंत्री का जानवर एसी में रहने का लगाया आरोप जमशेदपुर: भीषण गर्मी में बिजली की अनियमित आपूर्ति के खिलाफ भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में गुरूवार को संकोसाई रोड नंबर एक,रिफ्यूजी कॉलोनी, लक्ष्मीनगर के लोगों का गुस्सा फूटा, मानगो में बिजली की अनियमित आपूर्ति के खिलाफ बिजली विभाग के इइ(कार्यपालक अभियंता) कार्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया.विकास सिंह ने चेतावनी दी आगामी 12 घंटे के अंदर बिजली की समस्या का निदान नहीं होता है, तब वे बिजली विभाग का बिल जमा लेने वाले काउंटर को बंद करके विरोध प्रकट करेंगे.इस मौके पर विकास सिंह ने अनियमित बिजली आपूर्ति से जनता परेशान है. उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री बन्ना गुप्ता का जानवर एसी में रहता है. इस मौके पर डॉ उपेंद्र कुमार, धमेंद्र कुमार, विजय,कुमार, मनोज कुमार, दिलीप शर्मा, कमल शर्मा,आनंद साहू, राकेश चौधरी, भीम साहू, रिंकू सिंह,बादल सरकार, संजू देवी समेत सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद थे. 48 घंटे के अंदर बिजली व्यवस्था दुरूस्त करें, अन्यथा जीएम कार्यालय का घेराव होगा जमशेदपुर : झामुमो नेता बाबर खान ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा: मानगो की जर्जर बिजली आपूर्ति के खिलाफ बिजली विभाग के पदाधिकारियों को आगाह किया है कि आगामी 48 घंटे के अंदर मानगो क्षेत्र की बिजली व्यवस्था दुरूस्त करें अन्यथा जीएम कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रकट किया जायेगा. श्री खान ने बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण जलापूर्ति में हो रही दिक्कत का हवाला दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola