घाघीडीह जेल में पानी का संकट, टैंकर से हो रही जलापूर्ति
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :07 May 2024 11:01 PM (IST)
विज्ञापन

घाघीडीह जेल में पानी का संकट, टैंकर से हो रही जलापूर्ति
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
घाघीडीह सेंट्रल जेल में जल संकट गहराने लगा है. इससे 1825 कैदियों की परेशानी बढ़ गयी है. प्रचंड गर्मी पड़ने और जलस्तर नीचे गिरने के कारण घाघीडीह जेल की बोरिंग फेल हो गयी है. एक बोरिंग से पानी आ रहा है, लेकिन जितना आना चाहिए, उस हिसाब से नही आ रहा है. ऐसे में पिछले पांच दिनों से जेल में बंदियों के लिए टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है. जेल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार घाघीडीह जेल में टैंकरों से पानी भेजा जा रहा है. जिला प्रशासन के कहने पर क्षेत्र के जन प्रतिनिधि ने कंपनी प्रबंधन से बात कर टैंकर से घाघीडीह जेल में पानी की आपूर्ति करवा रहे हैं, ताकि बंदियों को पानी के कारण कोई परेशानी नहीं हो. दूसरी ओर से अन्य टैंकरों से भी हर रोज जेल में जलापूर्ति टैंकर से की जा रही है. जेल प्रबंधन ने बताया कि गर्मी में पानी की संकट हो गयी है, लेकिन टैंकर से जलापूर्ति होने के कारण काफी राहत भी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




