पोटका: काम किये बिना 63 लाख रुपये निकासी के केस में आरोपी को नहीं मिली जमानत, केस डायरी मांगी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 May 2024 10:22 PM
चार साल पूर्व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जमशेदपुर प्रमंडल के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता मंतोषमणि ने पोटका थाना में जल साहिया, मुखिया समेत अन्य को आरोपी बनाते हुए नामजद केस दर्ज किया था.
जमशेदपुर. एडीजे-1 कोर्ट ने शुक्रवार को पोटका प्रखंड के दो पंचायत (कोवाली पंचायत और जामदा पंचायत) में शौचालय का काम किये बिना 63 लाख रुपये राशि निकासी के केस में आरोपी सह कोवाली की जल सहिया काजलमणि मंडल को जमानत नहीं दी. कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी मांग की. कोर्ट ने केस की अगली सुनवाई 13 मई को निर्धारित की है. कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता चंद्रभूषण ओझा ने पक्ष रखा.मालूम को चार साल पूर्व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जमशेदपुर प्रमंडल के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता मंतोषमणि ने पोटका थाना में जल साहिया, मुखिया समेत अन्य को आरोपी बनाते हुए नामजद केस दर्ज किया था.केस दर्ज होने के बाद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










