सोनारी: हत्या के प्रयास व मारपीट का आरोपी बरी

आठ वर्ष पूर्व सोनारी थाना में 12 अप्रैल 2016 को संजय रजक नया लाइन निवासी को जान मारने की नीयत से मारपीट कर तेज धार हथियार से घायल कर दिया था.
जमशेदपुर. प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी श्रीप्रिया के कोर्ट ने हत्या का प्रयास व मारपीट के आरोपी सह सोनारी निवासी विक्की निषाद को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, अधिवक्ता बबिता जैन ने पक्ष रखा. मालूम हो कि आठ वर्ष पूर्व सोनारी थाना में 12 अप्रैल 2016 को संजय रजक नया लाइन निवासी को जान मारने की नीयत से मारपीट कर तेज धार हथियार से घायल कर दिया था. फिलहाल आरोपी जमानत पर था और फैसले के दिन कोर्ट में सशरीर पेश हुआ था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










