ePaper

सीतारामडेरा: दुष्कर्म के आरोपी को हाइकोर्ट से मिली अपील बेल

Updated at : 05 Apr 2024 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
सीतारामडेरा: दुष्कर्म के आरोपी को हाइकोर्ट से मिली अपील बेल

Jamshedpur court news

विज्ञापन

जमशेदपुर.

झारखंड हाइकोर्ट ने गुरुवार को सीतारामडेरा थाना में दर्ज नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने पर पॉक्सो केस के आरोपी मुन्ना लाल को अपील बेल दी. कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता विद्या सिंह ने पक्ष रखा था.आरोपी मुन्ना लाल के खिलाफ 28 जून 2023 को जमशेदपुर के पॉक्सो विशेष कोर्ट ने 25 साल की सश्रम कारावास और 15 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी थी. तब से लेकर अबतक आरोपी घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद है. इससे पूर्व जमशेदपुर कोर्ट के पीछे रहने वाली नाबालिग ट्यूशन पढ़ने गयी थी, मुन्ना लाल ने उसे बहला दुष्कर्म कर छोड़ दिया था. घटना के बाद नाबालिग रोते-रोते घर पहुंची और आपबीती पिता को बतायी थी. पिता के लिखित शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सीतारामडेरा थाना में पॉक्सो की धारा लगाकर नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola