Jamshedpur News : वायर डिवीजन से जेम्को छठ घाट समिति को नहीं मिला सहयोग

Updated at : 01 Apr 2025 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : वायर डिवीजन से जेम्को छठ घाट समिति को नहीं मिला सहयोग

Jamshedpur News : जेम्को बस स्टैंड छठ घाट में वायर डिवीजन (तार कंपनी व जेम्को) पिछले 40 सालों से कार्तिक व चैती छठ में व्रतियों की सुविधा के लिए साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, लाइटिंग व वाटर टैंकर आदि उपलब्ध करा रही थी.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

जेम्को बस स्टैंड छठ घाट में वायर डिवीजन (तार कंपनी व जेम्को) पिछले 40 सालों से कार्तिक व चैती छठ में व्रतियों की सुविधा के लिए साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, लाइटिंग व वाटर टैंकर आदि उपलब्ध करा रही थी. समिति के अध्यक्ष महेश चौरसिया के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने मंगलवार को प्रबंधन से मुलाकात की.

मगर प्रबंधन ने इस बार छठ व्रतियों को कोई भी सुविधा उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया. जेम्को छठ घाट समिति के अध्यक्ष महेश चौरसिया ने बताया कि प्रबंधन ने इस बार हाथ खड़ा कर दिया है. प्रतिनिधिमंडल में देवनाथ शर्मा, अनिल प्रकाश, करनदीप सिंह, लक्ष्मण ठाकुर, प्रभात तांती, मेजो महानंद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola