Jamshedpur News : घाघीडीह जेल में जेल अदालत व चिकित्सा शिविर आयोजित, एक बंदी रिहा
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : घाघीडीह केंद्रीय कारा में सोमवार को जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में उन बंदियों की पहचान की गयी जिनके परिजन जमानत के लिए उपस्थित नहीं हो रहे थे
विज्ञापन
Jamshedpur News :
घाघीडीह केंद्रीय कारा में सोमवार को जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में उन बंदियों की पहचान की गयी जिनके परिजन जमानत के लिए उपस्थित नहीं हो रहे थे, या जो अधिवक्ता रखने में सक्षम नहीं थे. कुल पांच मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें एक बंदी मोहम्मद अब्बास अंसारी को रिहा किया गया. अन्य चार बंदियों में एक पर अन्य मामला लंबित था और तीन ने अर्थदंड नहीं चुकाया. इस दौरान न्यायिक दंडाधिकारी अर्चना मिश्रा ने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं. साथ ही, चिकित्सा शिविर में बंदियों की नि:शुल्क जांच कर दवाएं दी गयीं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










