राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट क्रैश होने पर घबराएं नहीं, 3 तरीकों से देखें अपनी मार्कशीट
Published by : Ravi Mallick Updated At : 24 Mar 2026 12:22 PM
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट के लिए सांकेतिक फोटो (AI Generated)
Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से एक साथ 10 लाख से अधिक छात्रों का रिजल्ट जारी होने वाला है. ऐसे में हैवी ट्रैफिक के चलते Rajasthan Board की ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in क्रैश हो जाती है. वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में मार्कशीट चेक करने का सबसे सटीक तरीका यहां देख सकते हैं.
Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 1 बजे जारी होने वाला है. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर BSER अजमेर कार्यालय से बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करेंगे. प्रदेशभर से 10,68,109 छात्र राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे. ऐसे में सभी का रिजल्ट एक साथ जारी होने पर संभावना है कि ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in क्रैश हो जाए. वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है. यहां मार्कशीट चेक करने के 3 स्मार्ट तरीके बताए गए हैं.
Rajasthan Board 10th Result 2026 Digilocker पर करें चेक
डिजिलॉकर एक सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां से आप अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं. इसमें छात्र पहले रजिस्ट्रेशन करके भी अपनी मार्कशीट हासिल कर सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें-
- सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें.
- अपने अकाउंट से लॉगिन करें. अगर अकाउंट नहीं है तो पहले रजिस्ट्रेशन कर लें.
- लॉगिन के बाद 10वीं मार्कशीट या Rajasthan Board Result वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
- यहां अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
- जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा. चाहें तो इसे डाउनलोड या सेव भी कर सकते हैं.
Rajasthan Board 10th Result 2026 on Digilocker Register Here
UMANG App पर करें चेक
राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्र UMANG ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए पहले ऐप डाउनलोड करें और अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें. इसके बाद बिहार बोर्ड रिजल्ट वाले सेक्शन में जाएं और मांगी गई जानकारी भरें. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.
Rajasthan Board 10th Result by SMS
अगर रिजल्ट के समय इंटरनेट स्लो हो या वेबसाइट बार-बार खुलने में दिक्कत दे रही हो, तो SMS से रिजल्ट देखना सबसे आसान तरीका है. इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल का मैसेज बॉक्स खोलें. अब नया मैसेज टाइप करें- RBSE10 <स्पेस> ROLL NUMBER. इसके बाद इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें. थोड़ी ही देर में आपके मोबाइल पर SMS के जरिए रिजल्ट की जानकारी आ जाएगी. यह तरीका तेज होने के साथ-साथ काफी भरोसेमंद भी माना जाता है.
यह भी पढ़ें: आज जारी होगी राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










