Inter school handball tournament at jrd: इंटर स्कूल हैंडबॉल टूर्नामेंट आज से जेआरडी में

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 28 Oct 2025 10:52 PM

विज्ञापन

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 29-30 अक्तूबर को इंटर स्कूल हैंडबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. एहसीन इंटरनेशनल स्कूल की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 29-30 अक्तूबर को इंटर स्कूल हैंडबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. प्रतियोगिता में कुल 11 टीमें हिस्सा ले रही हैं. बालक वर्ग में सात व बालिका वर्ग में चार टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी. बालक वर्ग में चर्च स्कूल बेल्डीह, डीएवी एनआइटी, केपीएस बर्मामाइंस, एहसीन इंटरनेशनल स्कूल, काशीडीह हाई स्कूल, डीएवी पटेलनगर व चिन्मया विद्यालय टेल्को की टीम शामिल है. बालिका वर्ग में एहसीन इंटरनेशनल स्कूल, चर्च स्कूल, काशीडीह हाई स्कूल व केपीएस बर्मामाइंस की टीम शिरकत करेगी. बालक वर्ग का पहला मैच एहसीन इंटरनेशनल और डीएवी पटेलनगर के बीच होगा. बालिका वर्ग के पहले मैच में केपीएस बर्मामाइंस व एहसीन इंटरनेशनल स्कूल की टीम आमने-सामने होगी. मैच की शुरुआत सुबह आठ बजे से होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola