Jamshedpur News : दारोगा ने यूसिलकर्मी पर फर्जी इंजरी रिपोर्ट बनाकर फंसाने का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : दारोगा ने यूसिलकर्मी पर फर्जी इंजरी रिपोर्ट बनाकर फंसाने का लगाया आरोप

Jamshedpur News : पुलिस केंद्र में पदस्थापित एसआइ मानिकचंद्र बेरा ने यूसिलकर्मी नवीन कुमार भारती के खिलाफ एसएसपी से लिखित शिकायत की है.

विज्ञापन

एसएसपी से की लिखित शिकायत, सीसीटीवी फुटेज में चोट के कोई निशान नहीं

इंजरी रिपोर्ट बाएं हाथ की बनवायी और प्लास्टर दाहिने में कराया था

नवीन पर लोगों को लोन का झांसा देकर फंसाने का आरोप

वैशाली में नवीन के खिलाफ तीन मामले दर्ज

Jamshedpur News :

पुलिस केंद्र में पदस्थापित एसआइ मानिकचंद्र बेरा ने यूसिलकर्मी नवीन कुमार भारती के खिलाफ एसएसपी से लिखित शिकायत की है. शिकायत में नवीन पर फर्जी इंजरी रिपोर्ट तैयार कर उन्हें झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया गया है. एसआइ बेरा ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. एसआइ के अनुसार, यह मामला उस समय का है, जब वे सुंदरनगर थाना के प्रभारी थे. रवि कुमार ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि नवीन उनके साथ वाहन से कुंभ मेला गया था, लेकिन खर्च की राशि नहीं लौटायी. विवाद सुलझाने के प्रयास में नवीन को बाइक से थाना लाया गया था, जहां उसने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया.

बेरा का दावा है कि एटीएम के सीसीटीवी फुटेज में नवीन के हाथ में किसी प्रकार की चोट नहीं दिखती, जबकि बाद में उसने अस्पताल से बाएं हाथ की इंजरी रिपोर्ट बनवायी और प्लास्टर दाहिने हाथ में कराया. इसे अधिकारियों और मीडिया को गुमराह करने की कोशिश बताया गया है. बेरा के अनुसार नवीन लोन देने का झांसा देकर लोगों पर फर्जी केस कर फंसाने का काम करता है. दिसंबर 2024 से जून 2025 के बीच नवीन कुमार भारती ने छह लोगों पर झूठा मुकदमा किया है. नवीन पर वैशाली में तीन केस दर्ज हैं.

विज्ञापन
राजेश कुमार

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola