JFC VS BENGLURU ISL: बेंगलुरु के खिलाफ आज जीत दर्ज करने उतरेगी जेएफसी की टीम

Updated at : 08 Feb 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
JFC VS BENGLURU ISL: बेंगलुरु के खिलाफ आज जीत दर्ज करने उतरेगी जेएफसी की टीम

JAMSHEDPUR SPORTS NEWS. इंडियन सुपर लीग के एक मैच में जेएफसी का सामना बेंगलुरु एफसी से रविवार को बेंगलुरु में होगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर एफसी का सामना रविवार को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में मेजबान बेंगलुरु एफसी से इंडियन सुपर लीग के एक मैच में होगा. यह मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा. 34 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर खड़ी जेएफसी की टीम इस मैच को जीतकर अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी. बेंगलुरु के खिलाफ जेएफसी की टीम ने इस सीजन में जीत हासिल की है. बेंगलुरु की टीम अंक तालिका में 28 अंकों के साथ छठे स्थान पर है. जेएफसी को सुनील छेत्री व गुरप्रीत सिंह संधू जैसे खिलाड़ी के लिए विशेष रणनीति के साथ मैदान में उतरना होगा. जेएफसी के लिए सिवेरियो व मो सनन की-प्लेयर की भूमिका में होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola