Jamshedpur News : प्राचीन काल से ही भारत रहा है शिक्षा का मुख्य केंद्र, यहां तैयार होते हैं बड़े प्रोफेशनल्स : समीर मोहंती

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : शुक्रवार से आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में प्रोविनेंस 5.0 की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में प्रोविनेंस 5.0 का हुआ उद्घाटन

Jamshedpur News :

शुक्रवार से आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में प्रोविनेंस 5.0 की शुरुआत हुई. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आरवीएस एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष बिंदा सिंह व सचिव भरत सिंह उपस्थित थे. सबसे पहले स्विचिंग एवीओ इलेक्ट्रोपावर लिमिटेड की वाइस प्रेसिडेंट पार्वती पाल, ट्रस्ट के सचिव भरत सिंह, कोषाध्यक्ष शत्रुध्न सिंह, शासी निकाय सदस्य शक्ति सिंह, टी एंड पी हेड डॉ विक्रम शर्मा एवं इस फेस्ट के कन्वेनर डॉ सुशांत महंती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.डॉ विक्रम शर्मा ने कॉलेज के विगत 20 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पार्वती पाल ने इस कॉलेज से अपना जुड़ाव बताते हुए कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण एवं यहां से अध्ययन किये छात्रों के कौशल विकास की चर्चा की.

सचिव भरत सिंह ने शिक्षा के बढ़ावा में किये गये प्रयासों की जानकारी दी. वहीं, मुख्य अतिथि समीर मोहंती ने कॉलेज की सराहना की. साथ ही कहा कि प्राचीन काल से ही भारत शिक्षा का मुख्य केंद्र रहा है. आज भी पूरी दुनिया में भारत के प्रोफेशनल्स, बड़े सम्मान के साथ हायर किये जाते हैं. इसका आधार भारत की महान शिक्षा परंपरा है. उन्होंने कॉलेज को हर तरह से सहयोग करने का आश्वासन भी दिया. उद्घाटन सत्र के अंत में कॉलेज की छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola