राष्ट्रीय स्तर पर कंप्यूटर साइंस में छठी टॉपर बनीं श्वेता
आइआइटी दिल्ली ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2020 की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया. इसमें बिरसानगर जोन नंबर 8 की श्वेता सोना को कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में पूरे देश में छठा स्थान हासिल हुआ है.
जमशेदपुर : आइआइटी दिल्ली ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2020 की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया. इसमें बिरसानगर जोन नंबर 8 की श्वेता सोना को कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में पूरे देश में छठा स्थान हासिल हुआ है. प्रभात खबर से बात करते हुए श्वेता सोना ने कहा कि उसे उम्मीद थी कि वह इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेगी. श्वेता बारीडीह हाइस्कूल की पूर्व छात्रा है. उसने 2012 में मैट्रिक की परीक्षा पास की थी और जिला टॉपर भी थी. श्वेता के पिता राधेश्याम सोना ठेका मजदूर हैं. मां सलोनी सोना गृहिणी हैं, जबकि छोटी बहन मौसमी सोना राउरकेला से डिप्लोमा व छोटा भाई एसडीएसएम स्कूल में 11 वीं क्लास में पढ़ाई करता है.
साइंटिस्ट बनने का है सपना
श्वेता सोना ने बारहवीं तक की पढ़ाई डीएवी बिष्टुपुर से की. इसके बाद भुवनेश्वर के सीइबी कॉलेज से कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की. पढ़ाई के लिए उसने एजुकेशन लोन भी लिया था. लेकिन किसी कारण से कैंपस प्लेसमेंट नहीं हो सका. इसके बाद ऑफ कैंपस में श्वेता का चयन गूगल में हुआ. फिलहाल वह गूगल में नौकरी करने के साथ ही गेट की परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी.
सिर्फ 18.8 प्रतिशत उम्मीदवार ही हुए पास
आइआइटी दिल्ली ने गेट की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया. जानकारी के अनुसार गेट के 25 पेपरों में कुल 8,58,890 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 6,85,088 उम्मीदवारों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था. परीक्षा में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों का प्रतिशत 79.76 था. इसमें करीब 18.8 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए. इस बार गेट 2020 परीक्षा का रिजल्ट 16 मार्च को जारी किया जाना था, लेकिन किसी कारण से यह तय समय से तीन दिन पहले ही जारी कर दिया गया. गेट का रिजल्ट तीन साल तक मान्य है. जो लोग परीक्षा पास करते हैं, वे न केवल आइआइटी, आइआइएससी में एमटेक कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे, बल्कि वे सरकारी क्षेत्र या प्रमुख सार्वजनिक सेक्टर्स में नौकरी के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे. गेट स्कोर भी कुछ विदेशी विश्वविद्यालयों द्वारा स्वीकार किया जाता है.
क्या है गेट परीक्षा : गेट परीक्षा इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और टेक्नोलॉजी में एमटेक और एमएससी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है. गेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है और इसका उपयोग डीआरडीओ जैसे कुछ संगठनों द्वारा भारत सरकार के अधीन भर्ती के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए भी की जाती है. इस बीच गेट 2020 में अर्हता प्राप्त करने वालों को आइआइटी, एनआइटी, जीएफटीआइ, आइआइएससी के विभिन्न प्रसिद्ध तकनीकी संस्थानों से विभिन्न मास्टर्स कार्यक्रमों में एडमिशन दिया जायेगा. गेट का संचालन भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु और सात आइआइटी (मुंबई, दिल्ली, गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास और रुड़की) द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










