परसुडीह के सोपोडेरा में मिला नरकंकाल, इलाके में फैली सनसनी

Author Nikhil Sinha|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन
परसुडीह के सोपोडेरा में मिला नरकंकाल, इलाके में फैली सनसनी

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा में नरकंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शव की पहचान के लिए फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन

वरीय संवादाता, जमशेदपुर

परसुडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोपोडेरा शांतिनगर इलाके में सोमवार सुबह उस वक्त भारी हड़कंप मच गया, जब एक सुनसान स्थान से नरकंकाल बरामद किया गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी. सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस बल के साथ परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नरकंकाल को अपने कब्जे में ले लिया है.जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने शांतिनगर में एक नाले के किनारे मिट्टी में कुछ संदिग्ध चीज दबी हुयी देखी. जब लोगों ने पास जाकर गौर से देखा, तो वह एक इंसानी कंकाल प्रतीत हुआ. इसके बाद ग्रामीणों ने बिना किसी देरी के तुरंत इसकी सूचना स्थानीय परसुडीह थाना पुलिस को दी. मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि शव पूरी तरह से डीकंपोज हो चुका है. शव गल जाने के कारण मौके पर सिर्फ हड्डियां ही बची हैं. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया कंकाल की स्थिति को देखकर यह स्पष्ट कर पाना बेहद मुश्किल है कि यह किसी पुरुष का है या महिला का. इसके साथ ही यह भी अभी स्पष्ट नहीं है कि यह कंकाल कितना पुराना है.पुलिस ने बताया कि मौत के सही कारणों और मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए कंकाल के अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिये भेजा जायेगा. वैज्ञानिक और विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस किसी ठोस नतीजे पर पहुंच पायेगी. फिलहाल, पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने के लिए क्षेत्र और आसपास के थानों में दर्ज हालिया लापता लोगों की सूची (मिसिंग रिपोर्ट) खंगाल रही है, ताकि मृतक की शिनाख्त की जा सके.


विज्ञापन
Nikhil Sinha

लेखक के बारे में

By Nikhil Sinha

Add image

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola