Jamshedpur News : चक्रधरपुर रेल अस्पताल की एतिहासिक पहल, चार नवजात शिशुओं का जन्म के दिन ही आधार और जन्म प्रमाणपत्र किया गया जारी

Updated at : 03 Nov 2025 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

मंडल रेल चिकित्सालय, चक्रधरपुर में शनिवार को जन्मे चार नवजात शिशुओं का उसी दिन आधार कार्ड नामांकन और जन्म प्रमाणपत्र जारी किया गया.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेलमंडल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. यहां के मंडल रेल चिकित्सालय, चक्रधरपुर में शनिवार को जन्मे चार नवजात शिशुओं का उसी दिन आधार कार्ड नामांकन और जन्म प्रमाणपत्र जारी किया गया. यह किसी भी रेलवे अस्पताल में पहली बार हुआ है, जिससे यह कदम भारतीय रेलवे के इतिहास में मील का पत्थर बन गया है.

इस उपलब्धि को हासिल करने में चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, उपायुक्त कार्यालय चाईबासा, डाक एवं तार विभाग तथा आधार विभाग, चक्रधरपुर की संयुक्त पहल रही. इन सभी विभागों ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि रेल अस्पताल में जन्मे बच्चों को अब जन्म के दिन ही पहचान पत्र और प्रमाणपत्र प्राप्त हो सके. इस नयी व्यवस्था से रेल कर्मचारियों और उनके परिवारों को काफी सुविधा मिलेगी. पहले जहां जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड बनने में कई सप्ताह लग जाते थे, वहीं अब यह प्रक्रिया कुछ ही घंटों में पूरी की जा सकेगी.

रेल अस्पताल प्रशासन ने बताया कि भविष्य में आधार विभाग और डाक विभाग के अधिकारी नियमित रूप से चक्रधरपुर रेल चिकित्सालय का दौरा करेंगे, ताकि वहां जन्मे हर नवजात का आधार नामांकन और प्रमाणपत्र निर्बाध रूप से जारी किया जा सके. इस पहल से न केवल प्रशासनिक प्रक्रिया में तेजी आयेगी, बल्कि “डिजिटल इंडिया” और “ई-गवर्नेंस” की दिशा में रेलवे की प्रतिबद्धता भी मजबूत होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola