Jamshedpur News : परसुडीह में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण स्थल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जेसीबी के आगे लेटी महिला
Updated at : 04 Apr 2026 1:47 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा नाला के पास शुक्रवार को सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य के दौरान भारी हंगामा हुआ.
विज्ञापन
सरकारी काम में बाधा डालने पर पुलिस ने महिला को लिया हिरासत में
Jamshedpur News :
परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा नाला के पास शुक्रवार को सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य के दौरान भारी हंगामा हुआ. करीब 55 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस केंद्र का स्थानीय महिला जानकी देवी और उनके परिजनों ने कड़ा विरोध किया. महिला ने जमीन को पुश्तैनी बताते हुए जेसीबी मशीन के आगे लेटकर काम रुकवा दिया. स्थिति बिगड़ते देख पुलिस बुलायी गयी, जिसके बाद घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ.जेसीबी के आगे लेटी महिला, पुलिस से हुई नोकझोंक
निर्माण कार्य रोकने के लिए जानकी देवी बार-बार जेसीबी के सामने लेट जा रही थी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जब उन्हें हटाने का प्रयास किया, तो वह पुलिस टीम के साथ भी उलझ गयी. महिला पुलिस गाड़ी में बैठने को तैयार नहीं थी, जिसके बाद महिला कांस्टेबलों ने कड़ी मशक्कत कर उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाया और थाना ले गयी. जानकी देवी का आरोप है कि जिला प्रशासन जानबूझकर उनकी निजी संपत्ति पर कब्जा कर निर्माण करा रहा है.प्रशासन का दावा- जमीन सरकारी, बोर्ड भी लगा है
वहीं, दूसरी ओर प्रशासन ने महिला के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, खाता नंबर 479 और प्लॉट नंबर 1255 के तहत कुल 1.01 एकड़ भूमि उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए चिह्नित है. मौके पर सरकारी बोर्ड भी लगाया गया है. सरकार की योजना के तहत ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए इस स्थल का चयन किया गया है. फिलहाल, निर्माण करा रहे ठेकेदार ने सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




