High jumper himanshu in indian athletics team :शहर के युवा हाई जंपर हिमांशु भारतीय यूथ एथलेटिक्स टीम में

Updated:
विज्ञापन
High jumper himanshu in indian athletics team :शहर के युवा हाई जंपर हिमांशु भारतीय यूथ एथलेटिक्स टीम में

जमशेदपुर. शहर के युवा हाई जंपर हिमांशु कुमार का चयन तीसरी यूथ एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीमें हुआ है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. शहर के युवा हाई जंपर हिमांशु कुमार का चयन तीसरी यूथ एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीमें हुआ है. इस प्रतियोगिता का आयोजन बहरीन में 22-31 अक्तूबर तक होगा. वह प्रतियोगिता में शिरकत करने के लिए सोमवार को नयी दिल्ली से बहरीन के लिए रवाना होंगे. इस प्रतियोगिता की तैयारी के लिए हिमांशु बेंगलुरु में आयोजित 30 दिवसीय राष्ट्रीय कैंप में थे. छोटा गोविंदपुर के रहने वाले हिमांशु का चयन इस वर्ष मार्च महीने में पटना में आयोजित हुए पहले यूथ नेशनल गेम्स के प्रदर्शन के आधार पर हुआ है. उन्होंने इस प्रतियोगिता में 2.2 मीटर की ऊंची छलांग लगाकर यूथ एशियन चैंपियनशिप के लिए पात्रता हासिल की थी. विवेक विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्र हिमांशु खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 1.98 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं. हिमांशु भुवनेश्वर में कोच संजीव कुमार की निगरानी में भी ट्रेनिंग हासिल की है. संजीव कुमार से ट्रेनिंग हासिल करके हिमांशु के अलावा अमनदीप कौर भी एथलेटिक्स के मैदान में शानदार प्रदर्शन कर रही है. पिता धमेंद्र सिंह व माता आशा देवी को अपना आदर्श मानने वाले हिमांशु का लक्ष्य भारत के लिए ओलिंपिक में पदक जीतना है. 2022 से हाई जंप की ट्रेनिंग करने वाले हिमांशु अभी तक पांच नेशनल मेडल जीत चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola