Jamshedpur News : टीएसयूआइएसएल व टाटा स्टील से मांगी मदद, 18 पंचायतों में टैंकर से होगी जलापूर्ति
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : गर्मी के दस्तक देते ही बागबेड़ा व करनडीह क्षेत्र के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में तेजी से जलस्तर नीचे गिरने लगा है. चापाकलों से पानी आना बंद हो रहा है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
गर्मी के दस्तक देते ही बागबेड़ा व करनडीह क्षेत्र के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में तेजी से जलस्तर नीचे गिरने लगा है. चापाकलों से पानी आना बंद हो रहा है. पेयजल समस्या को देखते हुए स्थानीय विधायक संजीव सरदार ने सक्रियता बढ़ा दी है. विधायक के निर्देश पर गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के महाप्रबंधक और टाटा स्टील के सीएसआर प्रमुख सौरभ राय से मुलाकात कर जमशेदपुर प्रखंड के प्रभावित पंचायतों में तत्काल टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति कराने की मांग की है. प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए टाटा स्टील के सीएसआर प्रमुख सौरभ ने स्थिति पर चिंता जतायी और सामाजिक सरोकार के तहत प्रभावित पंचायतों में जल्द से जल्द टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया. मिलने वालों में विधायक के निजी सचिव मनोहर मुंडा, मुखिया मायावती टुडू, मनोज नाहा, सरस्वती टुडू, पंसस सुनील गुप्ता समेत अन्य उपस्थित थे.10 अतिरिक्त टैंकरों की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को सौंपे गये मांग पत्र में बताया कि जमशेदपुर प्रखंड की 18 से अधिक पंचायतों में स्थिति काफी गंभीर हो गयी है. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विधायक संजीव सरदार द्वारा विधायक निधि से पूरे विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच टैंकर उपलब्ध कराये गये हैं, लेकिन यह काफी नहीं है. इसलिए कम से कम 10 अतिरिक्त टैंकरों उपलब्ध कराया जाये.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










